मध्य प्रदेश

Chhindwara: बाइक पेड़ से टकराई, दो की दर्दनाक मौत

Tara Tandi
26 Oct 2024 5:22 PM IST
Chhindwara: बाइक पेड़ से टकराई, दो की दर्दनाक मौत
x
Chhindwara छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा से बाजार कर घर लौट रहे ससुर व दामाद हादसे का शिकार हो गए, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में ससुर दामाद की घटनास्थल पर मौत हो गई।
देर रात एतराम पन्द्राम उम्र 60 साल निवासी नीमढाना और उसके दामाद कोमलभान धुर्वे उम्र 35 साल निवासी घोघरी अमरवाड़ा से वापस अपने घर नीमढाना जा रहे थे, तभी कोपाखेड़ा और महलोन गांव के बीच तीज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों ससुर-दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस और एंबुलेंस मौका स्थल पर पहुंची और घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
दीपावली से पहले छाया मातम
दोनों की दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली के पहले उनके घर में मातम पसरा हुआ है। दोनों त्यौहार की खरीदी करने के लिए बाजार गए हुए थे, देर रात लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस घायलों का पोस्टमार्टम करा रही है, मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
Next Story