- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara: प्रेम...
मध्य प्रदेश
Chhindwara: प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने दामाद की कर दी हत्या
Tara Tandi
16 Sept 2024 12:45 PM IST
x
Chhindwara छिंदवाड़ा : परासिया में परिवार की मर्जी के बिना युवती का पड़ोसी युवक से विवाह करना उसके मायके वालों को नागवार गुजरा। युवती के पिता और छोटे भाई ने दामाद के घर जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि धारदार हथियार से पेट और सीने में किए गए हमले से 24 वर्षीय योगेश पिता ब्रमौशन मालवीय को गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उसे परासिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। योगेश ने तीन सप्ताह पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। मामला बढ़िया लाइन चांदामेटा का है। रविवार रात लगभग 9.20 बजे योगेश का ससुर और साला उसके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दरवाजा खटखटाकर उन्होंने योगेश को बाहर बुलाया।
योगेश के बाहर आते ही उसके ससुर और साले ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने योगेश के ससुर को पकड़ लिया, किंतु योगेश का साला घटनास्थल से फरार हो गया। डायल 100 को फोन से सूचना दी गई। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लिया। वहीं दूसरे हमलावर की तलाश शुरू कर दी। योगेश की मौत के बाद हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई जारी है।
TagsChhindwara प्रेम विवाहनाराज पिताभाई दामाद कर दी हत्याChhindwara love marriageangry fatherbrother murdered son-in-lawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





