मध्य प्रदेश

Chhindwara : प्रशासन ने दुष्कर्मी आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर ढहाया

Tara Tandi
24 Aug 2024 12:26 PM GMT
Chhindwara : प्रशासन ने दुष्कर्मी आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर ढहाया
x
Chhindwara छिंदवाड़ा : चांद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लालगांव की एक शादीशुदा महिला के साथ मेघदौन में रहने वाले आरोपी नफीस उर्फ विक्की मंसूरी पिता सफीक मंसूरी ने दुष्कर्म कर उसकी फोटो और वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था। महिला और उसके परिजनों ने चांद थाने में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 64, 351-3, 66 ई, 64-2 बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया था। वहीं, शनिवार को आरोपी नफीस के मकान पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाकर उसका अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व अमला, तीन थानों की पुलिस मौजूद रही।
आरोपी पर बीते 11 अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद संबंधित परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया कि वे अपने अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हट जाएं। वहीं, निर्धारित समय तक वह नहीं हटे तो आज प्रशासन की पूरी टीम ने यह अतिक्रमण तोड़ दिया। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व अमला, तीन थानों की पुलिस मौजूद रही।
11 अगस्त को दर्ज किया गया था मामला
आरोपी पर बीते 11 अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद संबंधित परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया कि वे अपने अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हट जाए। वहीं, निर्धारित समय तक वह नहीं हटे तो आज प्रशासन की पूरी टीम ने यह अतिक्रमण तोड़ दिया।
Next Story