- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur: बड़ामलहरा...
मध्य प्रदेश
Chhatarpur: बड़ामलहरा में दो कारों की टक्कर, तीन की मौके पर मौत
Tara Tandi
4 May 2025 1:06 PM IST

x
Chhatarpur छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात करीब 11 बजे अर्टिगा और मारुति वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों केा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कारों के तेज रफ्तार में होने की वजह से हुआ।
जानकारी के अनुसार रात के समय बड़ामलहरा के राजा ढाबा के पास अर्टिगा और मारुति वैन की जोरदार टक्कर हो गई। अर्टिगा छतरपुर की ओर से जा रही थी और वैन सागर की ओर से आ रही थी।
हादसे में छतरपुर के अमर वाधवानी, तीन साल की बच्ची और बंडा के गजेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। रितु बाधवानी, आरती अहिरवार और मधुर बाधवानी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें रितु वाधवानी को ग्वालियर, आरती अहिरवार को पहले बंडा फिर सागर रैफर किया गया है। मधुर वाधवानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भर्ती किया गया है।
TagsChhatarpur बड़ामलहरादो कारों टक्करतीन मौतChhatarpur Badamalharatwo cars collidedthree diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





