- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur : तालाब में...
मध्य प्रदेश
Chhatarpur : तालाब में डूबने से सगे तीन भाई-बहनों की मौत
Saba Naaz
30 Jun 2025 8:05 AM IST

x
Chhatarpur छतरपुर : छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के उतावली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन तालाब में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार उतावली गांव निवासी रामपाल यादव के तीन बच्चे हरि सिंह (12 वर्ष), विनीता (10 वर्ष) और भान प्रताप (7 वर्ष) गांव के पास स्थित घुवाऊ तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान सबसे छोटा बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाई-बहन भी तालाब में उतरे, लेकिन तीनों डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजावर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला भी घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
Tagsछतरपुरतालाबभाई-बहनोंChhatarpurpondbrothers and sistersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





