मध्य प्रदेश

Chhatarpur : बाइकों में जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल

Tara Tandi
12 Nov 2024 3:58 PM IST
Chhatarpur : बाइकों में जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल
x
Chhatarpurछतरपुर: जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अटरा सरकार के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां, उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में 13 वर्षीय बालिका दिव्या मनीष तिवारी और 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
वहीं, हादसे में श्रीनगर थाना क्षेत्र के भाड़रा गांव के निवासी कुलदीप तिवारी और गढ़ीमलहरा के निवासी राहुल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद बालिका और एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story