मध्य प्रदेश

Chhatarpur: कस्टडी में फांसी पर लटका मिला शव, जांच शुरू

Admindelhi1
15 Feb 2026 2:48 PM IST
Chhatarpur: कस्टडी में फांसी पर लटका मिला शव, जांच शुरू
x

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाने में शनिवार की शाम 22 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन थाने पहुंच गए हैं और लोगों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी मिलते ही छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान राजेश पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को उसी के घर से पकड़ा गया था। शाम पांच बजे उसका शव थाने में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी का शव अभी भी थाने में ही रखा है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपी पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया था। वहां जाकर उसने फांसी लगा ली। मौके पर एफएसएल टीम जांच कर रही है। घटना स्थल पर क्रॉस पट्टी लगा दी गई है। बागेश्वर धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी राजनगर थाने भेजा गया है।

इधर, थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजेश का शव थाने के उस कमरे के वॉशरूम में मिला है, जिस कमरे में बच्चे और महिलाओं की सुनवाई होती है। परिजनों का आरोप है कि राजेश पर कोई एफआईआर नहीं की गई थी, जो पुलिसकर्मी उसे पकड़ कर लाए थे, उनमें से एक ड्यूटी पर भी नहीं था। राजेश मजदूरी करता था।

थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस–प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लग रहे

थाने के बाहर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि आज सुबह 10 बजे दो पुलिस वाले सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिल से आए थे और राजेश को पकड़कर लेकर गए। पुलिस वालों से बार-बार पूछा कि क्यों लेकर जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Next Story