मध्य प्रदेश

धार पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की मौत

SHIDDHANT
8 Sept 2025 12:22 AM IST
धार पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक टैंक हादसा, तीन मजदूरों की मौत
x
MP मध्यप्रदेश। धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक तेल कंपनी में रविवार सुबह रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस का असर महसूस होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर रोजाना की तरह टैंक की सफाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई के दौरान अचानक तेज बदबू और गैस का असर महसूस हुआ। कुछ ही देर में सभी तीन मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तुरंत शोर मचाकर उनकी मदद की और उन्हें बाहर निकाला। मृतक मजदूरों को पहले पास के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में साफ-सफाई के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने और जहरीली गैस के खतरे का अंदेशा न होने की बात सामने आई है। हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पूरी घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story