मध्य प्रदेश

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अफरा तफरी, रेप पीड़िता ने की जान देने की कोशिश

jantaserishta.com
19 Nov 2021 4:02 PM IST
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अफरा तफरी, रेप पीड़िता ने की जान देने की कोशिश
x
पुलिस के मुताबिक रेप पीड़िता अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत पहुंची थी.

Jabalpur District Court Suicide Attempt: जबलपुर में एक रेप पीड़िता ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नींद की गोलियाँ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस के मुताबिक रेप पीड़िता अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत पहुंची थी. जहां आरोपी के परिजन उस पर बयान बदलने के लिए धमकी देकर दबाव डाल रहे थे. जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

घटना की जांच कर रही पुलिस अधिकारी भावना तिवारी के मुताबिक रेप पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जिस युवक के खिलाफ उसने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था, उसके परिवार के लोग और साथी बयान बदलने के लिए उसे लगातार धमकी दे रहे थे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मुलाकात कुछ महीने पहले नसीम अहमद नामक युवक से हुई थी जिसने खुद को अंकित बताकर उससे दोस्ती बनाई थी.दोनों की दोस्ती कुछ समय बाद प्यार में बदल गई. इस दौरान युवक ने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती को पता चला कि उसका प्रेमी दूसरे धर्म का है और उसके साथ हिन्दू होने का नाटक करके रिश्ता जोड़ा था तो उसने प्रेमी के खिलाफ अधारताल थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी. अधारताल पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.
युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी युवक नसीम को जेल से बाहर निकालने के लिए उसके परिजन पीड़िता पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं. गुरुवार को भी जब पीड़िता पेशी पर जिला कोर्ट पहुंची आरोपी के परिजनों ने बयान बदलने के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया जिसके बाद पीड़ित युवती ने कोर्ट परिसर में ही जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. जिसके तत्काल बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. बहरहाल ओमती थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान लिया. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story