- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जीएसटी में बदलाव से...
मध्य प्रदेश
जीएसटी में बदलाव से 140 करोड़ लोगों का जीवन सरल हुआ: संतोष सिंह
SHIDDHANT
30 Sept 2025 11:49 PM IST

x
Kaimur कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया स्थित होटल पनास में जीएसटी में बदलाव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह शामिल हुए। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है। जीएसटी में बदलाव से 140 करोड़ लोगों का जीवन सरल हुआ है।बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 22 सितंबर देश के लिए ऐतिहासिक दिन था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे 140 करोड़ देशवासियों के लिए कदम उठाया, जिससे उनके रोजमर्रा का जीवन सरल हो, उसमें सहूलियत मिले और सबको इसका लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा करूं वह कम है। इस नवरात्रि के पावन पर्व पर 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार प्रणाम करता हूं और माता रानी से कृपा है कि उनका जीवन और आयु लंबी हो ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने में उनका सहयोग मिले। संतोष सिंह ने कहा कि देश की जनता के साथ केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार खड़ी है। जीएसटी कम होने से जनता को काफी फायदा पहुंच रहा है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शाहाबाद की राजनीति के लिए यह एक अहम दिन है। पवन सिंह ने उपेंद्र कुशावाहा से मुलाकात की है। दोनों के बीच में बात हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से भी बात हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के फैसले से शाहाबाद का विकास और तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं इसके लिए पवन सिंह को बधाई देता हूं। अब वह सही जगह पर आए हैं।
Tagsबिहारकैमूरमोहनियाहोटल पनासजीएसटी बदलावश्रम संसाधन मंत्रीसंतोष सिंह140 करोड़ लोगपीएम मोदीजनता लाभनवरात्रिबिहार सरकारनीतीश सरकारपवन सिंहउपेंद्र कुशवाहाशाहाबाद विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





