- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिक्षा में भारतीयता का...
मध्य प्रदेश
शिक्षा में भारतीयता का भाव लाने के लिए बदलाव जरूरी : इंदर सिंह परमार
SHIDDHANT
8 Oct 2025 10:14 PM IST

x
Indore इंदौर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राज्य की नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कांग्रेस शासन के दौरान पाठ्यक्रम से भारत की संस्कृति और परंपरा को इस तरह हटाया गया कि बच्चों में भारतीयता का भाव लगभग समाप्त हो गया था। अब हमारी सरकार ने ऐसे बदलाव किए हैं जिनसे आने वाली पीढ़ी अपने देश और पूर्वजों पर गर्व महसूस कर सके। मंत्री परमार बुधवार को इंदौर स्थित गोविंद राम कॉलेज में आयोजित ‘उड़ान कार्यक्रम’ में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग ने योग को लेकर एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जो लोग योग सीखना या उससे जुड़ना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से इससे लाभ उठा सकते हैं।
परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों की गंभीरता और उद्देश्य को समझने में असफल रही है। हमारे द्वारा किए गए परिवर्तन किसी भी शिक्षाविद ने सवालों के घेरे में नहीं रखे हैं। बदलाव इसलिए जरूरी हैं ताकि भारत की शिक्षा भारतीय मूल्यों के अनुरूप हो सके। परमार ने कहा कि यह हिंदू या मुस्लिम का प्रश्न नहीं है। हम सिर्फ यह देख रहे हैं कि जिस व्यक्ति के नाम पर कोई संस्थान या मार्ग है, उसका भारत की आजादी और समाज के लिए क्या योगदान रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय रखा गया है। ऐसे बदलावों का उद्देश्य इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करना और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराना है। छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री परमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है। जो भी व्यक्ति या संस्था इस घटना के लिए जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां पूरी तत्परता से काम कर रही हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इंदर सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति इन तीनों क्षेत्रों में ऐसे सुधार कर रही है जो नई पीढ़ी को आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करेंगे।
Tagsइंदर सिंह परमारमध्य प्रदेशनई शिक्षा नीतिभारतीय संस्कृतिगोविंद राम कॉलेजउड़ान कार्यक्रमयोग एप्लिकेशनउज्जैनसम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालयशिक्षा सुधारछिंदवाड़ा कफ सिरप कांडस्वास्थ्य सुधारसंस्कृतियुवाआत्मगौरवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





