मध्य प्रदेश

डिजिटल क्रांति के युग में विवाह संस्कार के ट्रेंड में बदलाव

Admin4
9 March 2024 8:51 AM GMT
डिजिटल क्रांति के युग में विवाह संस्कार के ट्रेंड में बदलाव
x
रायसेन। भारतीय पंरपरा में बचपन से किशोरावस्था तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्तम समय माना गया है। 20वां दशक नौकरी या आजीविका खोजने के लिए है। 25 से लेकर 30 तक की उम्र शादी व परिवार बसाने के लिए उपर्युक्त है।
दरअसल डिजिटल क्रांति के युग में सोलह संस्कारों में महत्वपूर्ण विवाह संस्कार के ट्रेंड में कुछ सालों से बदलाव नजर आ रहा है।1980-90 के दशक में अच्छी नौकरी, व्यवसाय सहित अन्य जिम्मेदारियों के बाद देर से विवाह हो रहे थे। 28 से 30 साल की उम्र में विवाह आम हो चला था। लेकिन अब युवा 24 से 26 की उम्र में घर बसा रहे हैं। इसका खुलासा मुहूर्त में हुई शादियों के आकलन के बाद हुआ। शादी सीजन में रायसेन में हुई करीब 250 शादियों में से 150 से ज्यादा दूल्हा-दुल्हन की औसत उम्र 24 से 26 साल के बीच थी।
क्या कहते हैं युवा
कुछ युवतियों ने कहा- 'लड़कियों को 30 की उम्र से पहले शादी कर लेनी चाहिए। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बायोलॉजिकल क्लॉक कमजोर हो जाता है। शादी की सही उम्र के संबंध में कुछ युवाओं से बात की गयी। उनका कहना है कि शादी की सही उम्र तब तक नहीं होती, जब दोनों मन से तैयार हों। यानी मैच्योरिटी और रेडीनेस महत्वपूर्ण है। साथ ही जब आप जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हों ।तब शादी कर लेनी चाहिए। यानी मैरिड लाइफ तभी र्स्टाट करनी चाहिए जब दोनों ही आर्थिक रूप से मजबूत हों।
Next Story