मध्य प्रदेश

जबलपुर से चांदाफोर्ट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की समय सारिणी में परिवर्तन

Shantanu Roy
28 Jun 2022 3:05 PM GMT
जबलपुर से चांदाफोर्ट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की समय सारिणी में परिवर्तन
x
बड़ी खबर

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर-चांदाफोर्ट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की सेवा दिनांक 30.06.2022 से आगामी सूचना तक के लिये पुनः बहाल की जा रही है। जिसकी समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है । पहले इस ट्रेन का जबलपुर से प्रस्थान समय प्रातः 05:45 बजे घोषित किया गया था, जिसे अब परवर्तित करके प्रातः 05:15 बजे किया गया है।

अन्य स्टेशनों पर परवर्तित समय सारिणी की जानकारी निम्न है। गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर से चांदाफोर्ट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 30.06.2022 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 05:15 बजे प्रस्थान कर मदनमहल 05:23 बजे, नैनपुर 07:45 बजे, बालाघाट 08:55 बजे, गोंदिया 09:40 बजे पहुँचकर 13:45 बजे चांदाफोर्ट स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में गाडी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार ही चलेगी।

Next Story