मध्य प्रदेश

बारिश, गरज और लू के आसार; 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Kavita2
7 Jun 2025 12:19 PM IST
बारिश, गरज और लू के आसार; 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : जून के महीने में तेज आंधी और बारिश के साथ लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

2 दिन यानी 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को 20 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दिन भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन इसके बाद 2 दिन लू का अलर्ट है।

Next Story