मध्य प्रदेश

महाकाल और हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र से दो महिलाओं की चेन चोरी

Shantanu Roy
9 Aug 2022 6:43 PM GMT
महाकाल और हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र से दो महिलाओं की चेन चोरी
x
बड़ी खबर

उज्जैन। महाकाल और हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र से सोमवार को दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। दोनों महिलाएं जबलपुर व महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी के केस दर्ज किए हैं। मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को महाकाल दर्शन करने नागपुर से आई मीनासिंह उम्र 50 वर्ष दर्शन करने के लिए पुत्री ममता व अन्य स्वजन के साथ लाइन में लगी थी। उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

इसी प्रकार रिचा यादव निवासी जबलपुर अपने स्वजन के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थी। हरसिद्धि मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस दोनों मामलों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। बता दें कि महाकाल की सावन मास में निकलने वाली चारों सवारियों के दौरान 12 से अधिक लोगों की चेन चोरी होने की वारदात हो चुकी है। मगर एक भी मामले में पुलिस चोर को गिरफ्तार कर चेन बरामद नहीं कर पाई है।

Next Story