- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस...
मध्य प्रदेश
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा अधिकारी के 297 पर नौकरी के अवसर
Admin Delhi 1
10 Feb 2023 11:29 AM IST

x
भोपाल न्यूज़: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सशस्त्र बल और असम राइफल्स में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकेंड इन कमांड), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी कमांडेंट) और चिकित्सा अधिकारी (सहायक कमांडेंट) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 297 पदाें को भरा जाएगा. चिकित्सा अधिकारी के कुल पदों में से 10 फीसदी पद पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं. नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें.
आयु सीमा: आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आयु सीमा क्रमश: 50, 40, 30 वर्ष होनी चाहिए.
Next Story





