- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में आत्मीयता और सौहार्द से मनाएं त्यौहार : CM Mohan Yadav
SHIDDHANT
4 March 2026 11:11 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से हर त्यौहार आत्मीयता और सौहार्द से मनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली की बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।
मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में उड़ते रंग, गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच, ब्रज-बरसाने के होली गीतों, पारंपरिक संगीत और मयूर नृत्य के साथ उल्लास और उमंग से सराबोर वातावरण में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर आए संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया और सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा एवं गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को गुलाल लगाया और पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ उनके सुर में सुर भी मिलाया।
मुख्यमंत्री निवास में होली पर्व पर आयोजित मिलन समारोह में सभी को गुजिया, बालूशाही, ठंडाई सहित कई परंपरागत व्यंजन परोसे गए।
Tagsमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादवहोली मिलन समारोहप्रदेशवासियों को बधाईआत्मीयतासौहार्दब्रज-बरसाने गीतपारंपरिक संगीतमयूर नृत्यगुजियाठंडाईपुष्प वर्षात्यौहारसमाज में सद्भाव.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





