मध्य प्रदेश

नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में मामला दर्ज

Admin Delhi 1
24 Nov 2022 5:45 PM IST
नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में मामला दर्ज
x

खरगोन क्राइम न्यूज़: मध्यप्रदेश के खरगोन महिला पुलिस थाने ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कथित तौर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के यौन शोषण के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। खरगोन महिला पुलिस थाने के अनुसार मण्डलेश्वर क्षेत्र की कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के शिकायत आवेदन पर जय पाटीदार के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी गई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने छात्रा से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। उसके बाद उसने छात्रा के पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके नग्न चित्र हासिल कर लिए थे।

इन चित्रों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार यौन शोषण किया। हाल ही में उसने छात्रा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपने साथ खींचे हुए फोटो के साथ बधाई दी। इस बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने जय को समझाइश दी लेकिन उसके हिंसक रुख के मद्देनजर छात्रा ने परिजनों के साथ आकर खरगोन के पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी।

Next Story