मध्य प्रदेश

निगम कर्मचारी की पत्नी पर केस

Admin Delhi 1
31 Aug 2023 6:32 AM GMT
निगम कर्मचारी की पत्नी पर केस
x
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता-पिता से दूर रहने को मजबूर

इंदौर: इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुजुर्ग माता-पिता के बयान लिए हैं। माता-पिता ने आरोप लगाया कि बहू लगातार उनसे अलग होने का दबाव बना रही थी। निगमकर्मी बेटा उनसे अलग नहीं होना चाहता था। इसके चलते उसने जान दे दी। करीब कई माह चली जांच में पुलिस ने पत्नी पर पति को प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र पुत्र फकीरचंद के सुसाइड के मामले में उसकी पत्नी आरती परिहार निवासी नर्मदा कॉलोनी कन्नौद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरती आए दिन विवाद करती थी। इससे परेशान होकर शैलेन्द्र ने अपनी जान दे दी।

माता-पिता से अलग नहीं होना वजह

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि शैलेंद्र नगर निगम में कर्मचारी था। वह उसके माता-पिता का इकलौता बेटा था। पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। वह लगातार माता-पिता को छोड़कर अलग रहने की बात करती। इसके कारण शैलेन्द्र डिप्रेशन में रहा। कुछ दिन पहले शैलेन्द्र के परिजन डीसीपी से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।

Next Story