मध्य प्रदेश

अमरकंटक यात्रा के दौरान कार बही, महिला की मौत, पति और बच्चे लापता

Saba Naaz
7 July 2025 1:22 PM IST
अमरकंटक यात्रा के दौरान कार बही, महिला की मौत, पति और बच्चे लापता
x
Anuppur अनूपपुर : रविवार की रात तेज बारिश में पुलिया टूटने से बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर राजेंद्र ग्राम स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत किरर अंतर्गत सजहा वेयरहाउस के समीप पुलिया टूटने से एक कार नाले के पानी में बह गई।
इस घटना में कार में सवार महिला का शव घटनास्थल से कुछ किलोमीटर आगे छीरा पटपर जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले नाले में पत्थरों के बीच से बरामद हुआ। वहीं, महिला के पति और उनके दो बच्चे लापता हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
Next Story