- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- महाकाल के दर्शन जा रहे...
मध्य प्रदेश
महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा स टक्कर , बीचबचाव करने आये 6 पर चाकू हमला
Tara Tandi
6 April 2024 11:06 AM GMT
![महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा स टक्कर , बीचबचाव करने आये 6 पर चाकू हमला महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा स टक्कर , बीचबचाव करने आये 6 पर चाकू हमला](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/06/3650330-tara.webp)
x
उज्जैन : जानकारी के मुताबिक बाबा महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन श्रद्धालुओं से बहस करने लगा। दोनों के बीच बहस होते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला कर दिया।
पुलिस सीसीटीवी खंगलाने में जुटी
बता दें कि हमले में छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल लाया गया। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकारी गली निवासी अमन बकरी गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
Tagsमहाकाल दर्शनश्रद्धालु कारई-रिक्शा टक्करबीचबचाव6 पर चाकू हमलाMahakal Darshandevotee care-rickshaw collisionrescueknife attack on 6जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story