मध्य प्रदेश

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की गई जान

jantaserishta.com
29 Nov 2021 11:03 AM IST
40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार,  बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की गई जान
x
एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया.

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. एक कार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिससे कार में सवार बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया.

घटना राजगढ़ से खुजनेर रोड पर बरखेड़ा गांव की है. पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात कार कुएं में गिर गई थी. कार में सवार 2 युवक भी कार के साथ गहरे पानी में समा गए थे, जबकि तीसरा युवक कार के कुएं में गिरने से पहले ही कार के बाहर आ गया था, जिसे बाद में इंदौर रेफर किया गया.
करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे क्रेन की मदद से कार को कुएं में से निकाला गया. 2 युवकों के शव कार में ही फंसे हुए थे, जिनकी पहचान बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लेखराज सिसोदिया और हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री लखन नेजर के रूप में हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
राजगढ़ थाने के एएसआई सोमनाथ भारती के मुताबिक सड़क पर 2 गाय मृत पड़ी हुई हैं. शुरुआती जांच से पता चला है कि गायों को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और कुएं में जा गिरी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story