मध्य प्रदेश

ट्रक चालक की बैटरी और कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए कार चालक

Teja
25 Nov 2022 12:16 AM IST
ट्रक चालक की बैटरी और कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए कार चालक
x
डबरा। बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 84 सरपंच ढाबा के पास बीती रात्रि प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक भोजन करने के बाद खाना खाकर सो गया इसी बीच ढाबे पर एक कार चालक आया और ट्रक की कीमती बैटरी और दो कीमती मोबाइल चोरी करके ले गया सुबह जागने पर ट्रक चालक को बैटरी और कीमती मोबाइल नहीं मिले पीड़ित ट्रक चालक पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी फरमूद पुत्र शाहरुख अहमद 25 वर्ष ट्रक चालक है बीती रात्रि सरपंच ढाबे के पास में भोजन करने के लिए रुक गया और भोजन करने के उपरांत नींद लग गई और चालक सो गया इसी बीच यूपी 80 सीए 8330 कार ढाबे पर रुकी और कार में बैठे लोग ट्रक की कीमती बैटरी और दो मोबाइल कीमत 40000 चोरी करके ले गए सुबह जागने पर पीड़ित चालक पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इनका कहना....
बीती रात्रि सरपंच ढाबे पर एक ट्रक चालक खाना खाने के लिए रोका नींद लग जाने के कारण एक कार चालक ट्रक की कीमती बैटरी और दो मोबाइल चोरी करके ले गया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story