मध्य प्रदेश

पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत, 1 घायल

Bharti sahu
7 Feb 2022 3:37 PM GMT
पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत, 1 घायल
x
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

एनएच-43 की घटना
चंदिया पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में ग्राम दुग्बार के पास सुबह छह बजे के आसपास हुई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आनन-फानन में कार में से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिवारी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग शहडोल से कटनी लौट रहे थे।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta