मध्य प्रदेश

फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर किया कब्जा

Admin Delhi 1
11 Sep 2023 8:33 AM GMT
फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर किया कब्जा
x
दंपत्ति पर केस

भोपाल: फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला के प्लाट पर कब्जा करने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ अशोका गार्डन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी दंपति ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी 50 वर्षीय संतोष दांगी गृहिणी हैं। संतोष अपने सुभाष कॉलोनी स्थित 600 वर्ग फीट के प्लाट पर मकान का निर्माण कर रहीं हैं, जिसकी फिनिशिंग का काम चल रहा था। इस बीच 30 अप्रैल 2023 को द्रोपदी बाई अपने साथियों के साथ आई और प्लाट को खुद का बताते हुए मकान पर कब्जा कर लिया। द्रोपदी ने बताया कि उनके पति स्व. शंकरलाल का यह प्लाट है। पति ने प्लाट की रजिस्ट्री उनके नाम पर की थी। इस पर संतोष बाई ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आरोपी द्रोपदी बाई कोर्ट में प्लाट से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इस पर कोर्ट ने द्रोपदी बाई और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।

Next Story