- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नशे से दूरी अभियान,...
मध्य प्रदेश
नशे से दूरी अभियान, अधिकारियों ने ली शपथ, स्कूलों के पास गुटखा-सीगरेट पर कार्रवाई
SHIDDHANT
17 July 2026 10:54 PM IST

x
Jabalpur जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 से 30 जुलाई तक चल रहे ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को जबलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल ने नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अंजुल अयंक मिश्रा और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त संचालक सोनम वर्बे भी मौजूद रहीं। अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।
एएसपी अनु बेनिवाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है और पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई।
बैठक के बाद एएसपी अनु बेनिवाल और डीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बेलबाग थाना पुलिस की टीम ने बेलबाग क्षेत्र में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की।
बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल के मुख्य द्वार के पास एक दुकान में तलाशी के दौरान सिगरेट, गुटखा, और पान मसाला बरामद किया गया। दुकान संचालक दिनेश सोनकर के खिलाफ बेलबाग थाने में वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा, अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों से भी गुटखा और पान मसाला जब्त कर नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। पुलिस और नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री का विक्रय नहीं किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsजबलपुरनशे से दूरी है जरूरीनशामुक्ति अभियानमध्य प्रदेशएएसपी अनु बेनिवालबेलबाग थानास्कूल के पास गुटखा बिक्रीपुलिस कार्रवाईनगर निगमपान मसाला जब्तीजनजागरूकता अभियाननशीले पदार्थशैक्षणिक संस्थानएमपी न्यूजनशामुक्त समाजJabalpurdistance from drugs is necessaryde-addiction campaignMadhya PradeshASP Anu BeniwalBelbag police stationsale of gutkha near schoolpolice actionMunicipal Corporationseizure of pan masalapublic awareness campaignnarcoticseducational institutionsMP Newsdrug-free society
Next Story





