- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कारोबारी ने लाइसेंसी...
मध्य प्रदेश
कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कम्प
Admin4
4 Oct 2023 7:13 AM GMT

x
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक ऑटो पार्ट कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। उनका शव खून से लथपथ पाया गया है। जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। उन्होंने खुद को घर के अंदर गोली मारी, इस दौरान घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
सतना के ऑटो पार्ट कारोबारी संजय अग्रवाल उर्फ संजू पिता केदार अग्रवाल उम्र 55 वर्ष ने मंगलवार की सुबह अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली उन्होंने अपनी दाहिनी कनपटी पर मारी। वह जगतदेव तालाब में नारायण दास एंड संस नामक से दशकों पुरानी फर्म का संचालन करते थे। गोली चलने की आवाज उनकी छोटी बेटी ने सुनी, जिसके बाद वह कमरे में पहुंची और वहां का दृश्य देखकर चीखने लगी। इसके बाद घर के अन्य सदस्य संजय के कमरे में पहुंचे।
कारोबारी संजय अग्रवाल का शव खून से लथपथ पाया गया। उनके समीप ही लायसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी हुई पाई गई। बताया गया है कि जिस वक्त यह घटना घटित हुई, उस दौरान परिजन भी घर पर मौजूद थे। संजय के दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी स्नेहा सीए है जो बैंगलोर में रहती है। जबकि छोटी बेटी कशिश और बेटा यश सतना में ही रहते हैं। बेटा यश भी दुकान संभालने का काम करता है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश प्रारंभ कर दी गई हैं मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। यहां पर यह बता दें कि संजय अग्रवाल भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ से भी जुड़े थे। उनकी फर्म द्वारा लगभग पिछले 70 वर्षों से कारोबार किया जा रहा है। गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना ने व्यापारियों को हैरान कर दिया है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story