मध्य प्रदेश

यात्रियों से भरी बस 50 फीट नीचे गिरी, 22 लोगों की मौत

Admin4
9 May 2023 10:46 AM GMT
यात्रियों से भरी बस 50 फीट नीचे गिरी, 22 लोगों की मौत
x
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह 8.40 बजे एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक अबतक इस हादसे में 22 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। घटना के लिए मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।हादसे में 9 महिलाएं, तीन बच्चें और 9 पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक खरगोन के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 22 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस श्रीखण्डी से इंदौर जा रही थी।
मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। IG राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Next Story