मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी में गिरी बस, अब तक मिले 13 लोगों के शव, 22 से 27 लोग अभी भी लापता

Rani Sahu
18 July 2022 7:01 AM GMT
नर्मदा नदी में गिरी बस, अब तक मिले 13 लोगों के शव, 22 से 27 लोग अभी भी लापता
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की जान जाने की खबर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिक जानकारी प्रेक्षित है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, अब तक बस में सवार 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं, बता दें की 22 से 27 लोग अभी लापता है
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।
दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है।
खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।
दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे,मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story