मध्य प्रदेश

बस और कंटेनर में टक्कर, जलकर तीन लोगों के शव कंकाल में बदले

jantaserishta.com
5 Nov 2021 1:14 PM IST
बस और कंटेनर में टक्कर, जलकर तीन लोगों के शव कंकाल में बदले
x
बड़ा हादसा हो गया.

भोपाल: मथुरा से इंदौर की तरफ आ रही एक ट्रैवलर्स बस में गुना जिले के बीनागंज के पास एक कंटेनर से टकराने के बाद आग लग गई। इससे उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि मथुरा से दीपावली की रात को एक ट्रेवलर्स बस इंदौर की तरफ आ रही थी कि गुना जिले में बीनागंज के पास बड़ा हादसा हो गया। ट्रेवलर्स में इंदौर के कुछ लोग दीपावली पर मथुरा में दर्शन कर लौट रहे थे। बीनागंज के पास ट्रेवलर्स रात को स़ड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद ट्रेवलर्स बस में आग लग गई।
ट्र्रेवलर्स बस में आग लगने से उसमें सवार 16 सवारियों में से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनके शव कंकाल में बदल गए। कई अन्य लोगों की गंभीर हालत होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के नाम अभी ज्ञात नहीं हो सके हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story