- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Burhanpur: एक्सल टूटने...
मध्य प्रदेश
Burhanpur: एक्सल टूटने से पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत
Tara Tandi
27 March 2025 12:40 PM IST

x
Burhanpur बुरहानपुर। ताप्ती नदी से रेत लेकर शहर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट जाने से वह पलट गया। नीचे गिरे ट्रैक्टर चालक पर ट्राली पलट जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी मोहसिम पुत्र गफूर के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास मोहसिन ताप्ती नदी से रेत लेकर तेज गति से शहर की ओर आ रहा था।
इसी दौरान बसाड़ फाटे के पास अगले पहिए का एक्सल टूट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चालक को बचने का कोई अवसर नहीं मिल पाया था।
सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली को अलग करा मृतक का शव बाहर निकलवाया। उल्लेखनीय है कि शहर में वैध और अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं।
कई बार तो सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालक डर जाते हैं। ये ट्रैक्टर पुलिस थानों के सामने से भी गुजरते हैं, लेकिन कभी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
TagsBurhanpur एक्सल टूटनेपलटी रेतभरी ट्रैक्टर-ट्रालीचालक मौतBurhanpur axle broketractor-trolley loaded with sand overturneddriver diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





