मध्य प्रदेश

बुराड़ी जैसा मंजर: सामूहिक आत्महत्या मामले में पांचवीं मौत, सूदखोर महिलाओं से परेशान पूरा परिवार हुआ खत्म

jantaserishta.com
29 Nov 2021 11:11 AM IST
बुराड़ी जैसा मंजर: सामूहिक आत्महत्या मामले में पांचवीं मौत, सूदखोर महिलाओं से परेशान पूरा परिवार हुआ खत्म
x

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक आत्महत्या मामले में पांचवीं मौत हो गई है. परिवार की अंतिम सदस्य अर्चना जोशी की भी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. शुक्रवार से लेकर अब तक परिवार के एक-एक कर 5 सदस्यों की मौत हो चुकी है. सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर परिवार के 5 लोगों ने जहर खाया था.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को भोपाल के जोशी परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाया था. शुक्रवार को घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य नंदिनी और सबसे छोटी सदस्य पूर्वी जोशी की मौत हुई. इसके बाद शनिवार को परिवार की बड़ी बेटी ग्रीष्मा ने दम तोड़ा. फिर रविवार को परिवार के मुखिया संजीव की मौत हुई थी.
आज सोमवार को घर की आखिरी सदस्य और संजीव की पत्नी अर्चना जोशी की भी मौत हो गई. परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बबली, उसकी बेटी रानी के अलावा उर्मिला और प्रमिला नाम की कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
भोपाल में कर्ज में डूबे एक मैकेनिक संजीव जोशी ने अपनी दो बेटियों ग्रीष्मा और पूर्वी, पत्नी अर्चना और मां नंदिनी के साथ जहर पी लिया था. इस सामूहिक आत्महत्या के लिए मैकेनिक और उसके परिवार ने कुछ लोगों को ज़िम्मेदार बताया था जो सूदखोरी का काम करते हैं और पैसा वापस लेने के लिए परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे.
परिवार के पांच सदस्यों ने जब जहर खाया था, तो पूरी प्रदेश सरकार हिल गई थी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 'सूदखोरों -साहूकारों द्वारा मनमाना ब्याज लिए जाने के कारण भोपाल में घटितघटना ह्रदय विदारक है. यह असहनीय है, इसे गंभीरता से लेकर अवैधानिक रूप से सूदखोरी का काम करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सख्त अभियान चलाएगी'.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story