मध्य प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर

Admin4
22 Aug 2023 8:14 AM GMT
दुष्कर्म के आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर
x
मध्य प्रदेश। एमपी के देवास जिले के खातेगांव में नाबालिग आदिवासी लड़की से करने का मामला सामने आया था। आदिवासी लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। आज सुबह-सुबह दुष्कर्म के आरोपित फरहान के मकान को ध्वस्त करने बुलडोजर चला।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सुबह 6.30 बजे से एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, नगर परिषद सीइओ सहित पूरा अमला ये बड़ी कार्रवाई करने पंहुचा, ऐसे में दुष्कर्म के आरोपित फरहान पठान के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें, पीड़‍िता की मां और हिंदू संगठनों के लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद देवास कलेक्टर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था, सोमवार को भी प्रशासन के अमले ने फरहान के मकान के एक हिस्से पर कार्रवाई की थी।
देवास में आदिवासी नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के मकान को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन ने कार्रवाई कर तोड़ा, पुलिस में आरोपी को पड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। बता दें, एमपी में हैवानियत के मामलों में तेजी बढ़ोतरी हो रही है, बीते दिनों ही सतना जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसे घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलावा दिया था।
Next Story