- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मप्र विधानसभा का बजट...

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का आगामी बजट सत्र 27 फरवरी से आरंभ होकर सोमवार 27 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा के सचिवालय से दी गई जानकारी के अनुसार, इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस सत्र हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 16 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम - 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 21 फरवरी से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का यह चतुर्दश सत्र होगा। यह इस विधानसभा का अंतिम बजट सत्र है।
--आईएएनएस
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवारहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsRelationship with the publicRelationship with the public NewsLatest newsNews webdeskToday's big newsToday's important newsHindi newsBig newsCo untry-world newsState wise newsAaj Ka newsnew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





