मध्य प्रदेश

उसके नाम पर कई संपत्तियां खरीदी, करोड़पति क्लर्क की पत्नी को भी EOW ने बनाया आरोपी

Admin4
5 Aug 2022 11:08 AM GMT
उसके नाम पर कई संपत्तियां खरीदी, करोड़पति क्लर्क की पत्नी को भी EOW ने बनाया आरोपी
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

चिकित्सा शिक्षा विभाग के करोड़पति क्लर्क हीरो केसवानी की पत्नी नीना केसवानी को भी ईओडब्ल्यू ने आरोपी बनाया है। हाउस वाइफ नैना के नाम पर ही केसवानी ने अधिक संपत्तियां खरीदी थी। ईओडब्ल्यू की जांच जारी है।

ईओडब्लयू को क्लर्क हीरो केसवानी के घर से अब तक अपनी जांच में 86 लाख नकद, 5 लाख की ज्वैलरी और एक दर्जन प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले है। जिनकी कीमत 4 से 5 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। केसवानी ने अपनी पत्नी नीना केसवानी के नाम पर ही अधिक संपत्तियां खरीदी है। इसके अलावा केसवानी परिवार के बैंक खातों में भी ज्वैलरी और लाखों रुपए मिले है। अब ईओडब्ल्यू की टीम नीना केसवानी के नाम से खरीदी गई प्रापर्टी की जांच कर रही है।

ईओडब्ल्यू ने हीरो केसवानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। नीना को सह आरोपी बनाया गया है। केसवानी के दो लड़के है। बड़ा लड़का प्राइवेट जॉब करता है। जबकि छोटे बेटे की कुछ दिन पहले ही क्लर्क की सरकारी नौकरी लगी है।

ईओडब्ल्यू की टीम के

केसवानी के घर पर छापा मारने गई टीम उसका घर देखकर हैरान रह गई। आरोपी का बैरागढ़ स्थित भवन ही लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का है। हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन तथा इसके प्रत्येक फ्लोर में सजावट के कार्य को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम भी आश्चर्यचकित रह गई। इस भवन के प्रत्येक कमरे में पैनलिंग और वुडन वर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेंटहाउस बनाया है।

ईओडब्ल्यू की टीम जब बुधवार को छापा मारने हीरो केसवानी के घर पहुंची तो उसने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी तबीयत खतरे से बाहर है।


Admin4

Admin4

    Next Story