मध्य प्रदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेढनेकर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर पहुंची

Admin Delhi 1
5 Feb 2023 8:25 AM GMT
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेढनेकर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर पहुंची
x

भोपाल: अभिनेत्री भूमि पेढनेकर शानिवार को उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर पहुंची। अभिनेत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन कर प्रार्थना की। इसके बाद वे उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर फिल्मों की सफलता के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया।

बता दें कि भूमि पेढनेकर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंची थी। भूमि ने महाकाल के दर्शन के बाद मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश के दर्शन किए।

भूमि को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कराए। उन्होंने भूमि को माला भी पहनाई। मंदिर में प्रवेश के दौरान भूमि ने भारतीय वेशभूषा पहन रखी थी। उन्होंने माथे पर तिलक लगवाया और कलावा भी बंधवाया।

Next Story