मध्य प्रदेश

पेड़ पर लटके हुए मिले तीन आदिवासी लड़कियों के शव, जांच जारी

Admin2
27 July 2022 9:30 AM GMT
पेड़ पर लटके हुए मिले तीन आदिवासी लड़कियों के शव, जांच जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के कोटखेड़ी गांव जावर पुलिस थाना क्षेत्र जिला खंडवा में तीन आदिवासी लड़कियों के शव पेड़ पर लटके हुए मिले। तीनों सगी बहन थीं। पुलिस ने रात में 3:00 बजे लड़कियों की डेड बॉडी को पेड़ से नीचे उतारा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन का कोई प्रारंभिक नतीजा भी सामने नहीं आया था।जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि मामला पारिवारिक औऱ आपसी संबंधों का हो सकता है। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है एवं दो दिन पहले ही सावन मनाने के लिए मायके आई थीं। इनमें दो बहने खंडवा SN COLLEGE में पढ़ती हैं। लड़कियों के नाम सोनू, सावित्री और ललिता उतरी जामसिंह बताए गए हैं। इनकी उम्र क्रमशः 22, 21 और 19 साल के लगभग है।

पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या घोषित कर रही है परंतु घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट अथवा साक्ष्य नहीं मिला है। नियमानुसार पुलिस ने दस्तावेजों में तीनों लड़कियों की संदिग्ध मृत्यु दर्ज की है। लड़कियों के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य है। यह पता लगाया जाना बाकी है कि कहीं किसी ने तीनों लड़कियों को पेड़ पर जिंदा ही तो नहीं लटका दिया।
bhopal smachar



Next Story