मध्य प्रदेश

BMHRC ने भोपाल के गैस पीड़ित बहुल गिन्नौरी क्षेत्र में डॉट्स सेंटर का शुभारंभ किया

Kavita2
21 Jun 2025 4:54 PM IST
BMHRC ने भोपाल के गैस पीड़ित बहुल गिन्नौरी क्षेत्र में डॉट्स सेंटर का शुभारंभ किया
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को 'क्षय रोग मुक्त' बनाने का लक्ष्य रखा है।

इसके तहत भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) ने शुक्रवार को गिन्नौरी स्थित अपने स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 5 में डायरेक्टली ऑब्जर्व्ड ट्रीटमेंट शॉर्ट कोर्स (डॉट्स) सेंटर की शुरुआत की, जिसका उद्घाटन बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार, प्रोफेसर डॉ महेश राठौर, स्वास्थ्य केंद्र समन्वयक डॉ रोमा रस्तोगी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रांजल खरे मौजूद थे।

Next Story