मध्य प्रदेश

मप्र में भाजपा को झटका, दो नेता कांग्रेस में शामिल

Rani Sahu
23 Jun 2023 3:43 PM GMT
मप्र में भाजपा को झटका, दो नेता कांग्रेस में शामिल
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, उसके एक पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह और वरिष्ठ नेता शंकर महतो ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
शंकर महतो, बहोरीबंद से तीन बार निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी गिनती केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के करीबियों में होती रही है। भाजपा के लिए सियासी तौर पर इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।
अब कटनी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष, कटनी विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और विधायक रहे ध्रुव प्रताप सिंह के साथ शंकर महतो ने भाजपा का दामन थामा है। कटनी, जिला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो में आता है।
--आईएएनएस
Next Story