मध्य प्रदेश

खूनी संघर्ष: बच्चों के मामूली विवाद में चली गोलियां, बच्चे समेत 8 लोग घायल

Deepa Sahu
27 March 2022 6:03 PM GMT
खूनी संघर्ष: बच्चों के मामूली विवाद में चली गोलियां, बच्चे समेत 8 लोग घायल
x
राजधानी भोपाल में बच्चों के मामूली विवाद ने दो परिवारों के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

राजधानी भोपाल में बच्चों के मामूली विवाद ने दो परिवारों के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ऐशबाग इलाके में जमकर गोलियां चली। घटना में एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर एसीपी सांई कृष्णा थोटा भी पहुंचे।

एसीपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया कि दो दिन पहले का विवाद है। दो बच्चों में मारपीट होने के बाद दो परिवारों में विवाद हुआ था। महिला एक परिवार के घर गई थी। तब दोनों परिवार लड़ लिए थे। इसमें महिलाओं को चोट आई थी। इसके बाद एशबाग थाने में काउंटर मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों परिवार में समझौता भी हो गया था। एक परिवार में ब्यावरा से कुछ रिश्तेदार आई। जिसके बाद वह दोबारा उस परिवार से बातचीत करने गए। इस पर विवाद फिर गरमा गया। इसमें एक पक्ष की तरफ से छर्रे वाली लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। कुछ लोग छर्रे लगने से घायल हुए है। घटना में कुल 8 लोग घायल हुए है। इस मामले में 6 आरोपी एक महिला और पांच पुरुष है। जिनको पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। घायलों के परिवार ने लक्ष्मण खटीक, पुरुषोत्मम खटीक, अर्जुन खटीक, अरविंद खटीक समेत 6 लोगों पर गोली चलाने और हमला करने का आरोप लगाया है।
लाइसेंसी बंदूकों का शुरू होगा वेरिफिकेशन
एसीपी जोन-1 ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते थाना क्षेत्र के लाइसेंसी बंदूकों के वेरिफिकेशन एक-दो दिन में शुरू किए जाएंगे। इसमें उनके लाइसेंस की वैधता की जांच की जाएगी। साथ ही यदि लाइसेंस लेने वाले किसी व्यक्ति या उसके परिवार में किसी पर अपराध दर्ज होता है तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
Next Story