मध्य प्रदेश

जनपद में सरकारी चावल की कालाबाजारी जोरो पर ?

Teja
26 Nov 2022 11:49 PM IST
जनपद में सरकारी चावल की कालाबाजारी जोरो पर ?
x

हाथरस। जनपद में सरकारी चावल की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि सरकारी चावल की खरीद-फरोख्त में जनपद के बड़े व्यापारी पत्रकार नेता बड़े अधिकारी के साथ साथ पूर्व में नशे के इंजेक्शन बेचने का दवाव्यापारी आदि माफिया की भूमिका निभा रहे हैं वही दूसरी ओर उनके इस कार्य में मंडी सचिव की सहभागिता भी नजर आ रही है? पिछले दिनों सासनी के बड़े गोदाम में भारी मात्रा में सरकारी राशन पर मिलने वाला चावल बरामद किया गया था

साथ ही गोदाम भी सील किया गया था विगत रात्रि भी सरकारी चावल से भरे हुए ट्रक जिला पूर्ति अधिकारी के कुशल नेतृत्व में पकड़े गए थे इससे थोड़ी बहुत माफियाओं में खलबली जरूर मची लेकिन उनका कार्य निरंतर जारी है। सूत्रों ने बताया कि कुछ चावल माफिया विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों को षड्यंत्र रचकर आरोप लगाने की कोशिस करेंगे क्योंकि उनके ऊपर माफियाओ की कृपा है सरकारी चावल का यह खेल हाथरस के साथ-साथ सासनी सिकंदराराऊ सादाबाद आदि समस्त जनपद में इन माफियाओं के इशारे पर चल रहा है ?आखिर देखना ये है कि ये खेल यों ही निरंतर चलता रहेगा या इन माफियाओ पर लगाम भी लगेगी ?शीघ्र ही हमारे संवाददाता द्वारा इनके निश्चित ठिकानो का पता लगाकर सम्बंधित अधिकारी को सूचित किया जायेगा

Next Story