मध्य प्रदेश

सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 3:08 PM IST
सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत
x

भोपाल: गांधी नगर आशाराम तिराहा पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बीजेपी कार्यकर्ता राजीव कपूर (58) की जान चली गई. उनका सिर कार के डेश बोर्ड में लगा था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के समय वह पत्नी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे. थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी, अयोध्या नगर निवासी राजीव कपूर की इन्द्रपुरी में हार्डवेयर की दुकान है और वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए थे. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह पत्नी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे. आशाराम तिराहा पर एक तेज रफ्तार कार से उनकी कार टकरा गई. हादसे के बाद मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Next Story