मध्य प्रदेश

कांग्रेस के गढ़ कुक्षी में भाजपा ने लहराया परचम, सरदारपुर में कांग्रेस

Admin Delhi 1
15 Feb 2023 11:18 AM GMT
कांग्रेस के गढ़ कुक्षी में भाजपा ने लहराया परचम, सरदारपुर में कांग्रेस
x

इंदौर न्यूज़: नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद पर सीमा विष्णु पाटीदार नौ मतों से जीतीं. सरदारपुर में मीनाक्षी ग्रेवाल अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं. धामनोद में उपाध्यक्ष अंतिम यादव विजयी रहे. सरदारपुर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कांग्रेस की मीनाक्षी को 10 मत मिले. भाजपा की रोमा मंडलोई को 5 मत मिले थे. मतदान में भाजपा की ओर क्रॉस वोटिंग हुई. परिषद चुनाव में कांग्रेस के 9 तो भाजपा के 6 पार्षद जीते थे. उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद बबीता यादव को 6 वोट मिले. कांग्रेस के शैलेन्द्र चौहान को 9 मत मिले.

जिले के तीन निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन हुआ. तीनों जगह कांग्रेस के ज्यादा पार्षद जीते थे. इसके बाद भी कुक्षी में एक मत निरस्त होने से गोली डालने पर भाजपा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली. धामनोद, सरदारपुर में कांग्रेस की नगर सरकार बनी. कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की रेलम चौहान गोटी से विजयी हुईं. उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शेख सब्बर बोहरा विजयी रहे. रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नवजीवन विजय पवार के अनुसार 15 में से 7 कांग्रेस, 7 मत भाजपा को मिले. एक मत निरस्त की गोटी डाली गई.

Next Story