मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को बताया झूठा

Admin Delhi 1
22 July 2023 4:18 AM GMT
बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को बताया झूठा
x

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा ग्वालियर में मध्य प्रदेश के लोगों को छह गारंटी दिए जाने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी मध्यप्रदेश आए थे। ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने भी अपने भाई राहुल गांधी की तरह झूठी गारंटी का भ्रमजाल फैलाने का प्रयास किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने एक बयान में कहा, पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों, युवाओं, माता-बहनों सभी से वादे किए थे। लेकिन, जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, ना कर्जमाफी हुई, ना युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। एक बार फिर कांग्रेस अपने छल-कपट का जाल प्रदेश के नागरिकों पर डालने को तैयार है। लेकिन, प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठ-फरेब को बहुत अच्छी तरह से जान गई है। कांग्रेस के लोग कितने भी हाथ-पैर मार लें, जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार तक ही सिमट कर रह गई है, इसलिए उसे बचाने के लिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी निकले हैं। प्रियंका गांधी राजस्थान भी गई थीं, गुजरात भी गई थीं। वे उत्तरप्रदेश भी गई थीं। लेकिन, उत्तरप्रदेश से तो गांधी परिवार को पलायन ही करना पड़ा।

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। बीते सालों में यहां विकास इतना हुआ है कि कोई भी नेता यहां आ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता।

Next Story