- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा अध्यक्ष नड्डा की...
मध्य प्रदेश
भाजपा अध्यक्ष नड्डा की सीधी और छिंदवाड़ा में आज होगी जनसभा
Admindelhi1
12 April 2024 10:06 AM IST

x
भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 12 अप्रैल को दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में भाजपा उम्मीदवार डॉ.राजेश मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीधी की जनसभा के बाद नड्डा दोपहर ढाई बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। छिंदवाड़ा में भाजपा ने विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है। साहू का यहां मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ से है।
राज्य में लोकसभा की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान होने वाला है। छिंदवाड़ा और सीधी में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
Tagsमध्य प्रदेशभाजपाअध्यक्ष नड्डासीधीछिंदवाड़ाजनसभा11 अप्रैलभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय अध्यक्षजगत प्रकाश नड्डा12 अप्रैलMadhya PradeshBJPPresident NaddaSidhiChhindwarapublic meeting11 AprilBharatiya Janata PartyNational PresidentJagat Prakash Nadda12 Aprilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





