मध्य प्रदेश

बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी की दाढ़ी पर दिया अटपटा बयान, दाढ़ी हिलाते ही 50 लाख घर गिरते है...देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 Nov 2021 4:33 PM IST
बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी की दाढ़ी पर दिया अटपटा बयान, दाढ़ी हिलाते ही 50 लाख घर गिरते है...देखें वीडियो
x

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद जनार्दन मिश्रा अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अजीबोगरीब बयान देकर एक बार फिर सुर्खियों में है. सांसद जनार्दन मिश्रा ने पीएम मोदी की दाढ़ी पर अजीबोग़रीब बयान दिया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास देशभर के लोगों को तब तक मिलेगा, जब तक पीएम मोदी की दाढ़ी है.

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर है, एक बार हिलाते हैं तो 50 लाख, दूसरी बार मटकाते हैं तो एक करोड़, जितनी बार हिलाएंगे घर-घर मिलेंगे, इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे, जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा.


बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मोदी की दाढ़ी अमर है और तुम्हारे आवास भी अमर हो जाएंगे, इसलिए मोदी की दाढ़ी देखते रहो और आवास पाते रहो. सांसद जनार्दन मिश्रा ने भारी सभा में यह भाषण दिया. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे. लोगों ने खूब ताली बजाई और ठहाके लगाए. अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो 3 नबम्बर का है. सेमरिया विधानसभा के सुकवार जायसवाल बस्ती में सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम में आमजनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा था. सांसद जनार्दन मिश्रा ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह सब कुछ कहा है, इसके पीछे उनका तर्क है कि लोग डर रहे है की उन्हें आवास नहीं मिलेगा, इसलिए मैंने उनको समझाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story