- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा ने किया रोजगार...
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर रोजगार का झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं के पास रोजगार कहां है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में किसान, जवान, माताएं-बहनें, दलित और आदिवासी, सभी दुखी हैं। उनके दुख का कारण भाजपा का झूठ है। भाजपा ने उनसे झूठा वादा किया था कि 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा कि वो तैयारी और रोजगार कहां हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला।
सोर्स :-नवयुग संदेश
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}





