मध्य प्रदेश

बीजेपी नेत्री ने भाजपा नेता पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

Nil dhankar
3 Nov 2021 10:41 PM IST
बीजेपी नेत्री ने भाजपा नेता पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार
x

demo pic 

जांच जारी

एसपी। अभी कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र के खिलाफ उसकी पार्टी की एक महिला नेता द्वारा रेप के आरोप का मामला ठंडा ही नहीं पड़ा था कि अब भाजपा पर यह संकट आ गया है। भाजपा में मंदसौर के जिला युवा मोर्चे के प्रमुख पदाधिकारी और उसके साले, अन्य रिश्तेदार व दोस्त के खिलाफ भाजपा की एक महिला नेता ने रेप का आरोप लगाया है। इसमें एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मंदसौर में भाजपा के एक जिला पदाधिकारी और युवा मोर्चे के जिला के प्रमुख पदाधिकारी, उसके साले, ससुर, सास, सालियों व दोस्त के खिलाफ यह आरोप एक महिला नेता ने लगाया है। जिला भाजपा नेता के साले जिले के एक सरकारी संस्थान के सदस्य हैं। उन पर महिला ने आरोप लगाया है कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री पद पाने की कोशिश कर रहा था। उसने पद की चाह में उसकी मदद मांगी थी तो वह कोशिश में लग गई।

भाजपा की महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के रिश्तेदार ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था। मगर जब उसे भाजयुमो का मनचाहा पद नहीं मिल पाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके परिवारवालों व दोस्त ने भी उनका साथ दिया। महिला एक भाजपा नेता की मुंहबोली बहन बताती है और उनके हस्तक्षेप करने पर ही महिला की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Next Story