- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- BJP सरकार शासन एवं...

जनता से रिश्ता : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार शासन एवं प्रशासन का दुरुपयोग और आचार संहिता के खुलेआम उल्लंघन करने का मामला अत्यंत गंभीर है। मीडिया और समाचार पत्रों में निरंतर सामने आ रहा है कि क्षेत्र विशेष के मतदाताओं को चुनाव में प्रभावित करने के उद्देश्य से नवीन कार्याें की स्वीकृति एवं चुनावी मंचों से उस स्वीकृति की घोषणा की जा रही है। आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में समय-समय पर कांग्रेस पार्टी, मीडिया में और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रही है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकांश शिकायतों पर अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की है जबकि आयोग कोस्वयं भी संज्ञान लेकर आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु कार्यवाही करनी चाहिए।





