मध्य प्रदेश

भाजपा ने मध्य प्रदेश में 2 जिलाध्यक्ष बदले

Admin Delhi 1
13 Feb 2023 5:09 PM IST
भाजपा ने मध्य प्रदेश में 2 जिलाध्यक्ष बदले
x

भोपाल न्यूज: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जमीनी कसावट लाने का अभियान जारी रखे हुए है। यही कारण है कि कई पदाधिकारियों में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में दो जिलों अनूपपुर और राजगढ़ में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दो नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अनूपपुर जिले का जिला अध्यक्ष रामदास पुरी और राजगढ़ का जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को बनाया गया है। दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के अलावा अनूपपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और राजगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार बदलाव के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी के चलते पार्टी लगातार निष्क्रिय अथवा गतिविधियां संतोषजनक न होने पर बदलाव करने में लगी हुई है।


Next Story